फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचीं ये खूबसूरत अदाकारा, बोलीं- यूपी में ड्राइवरों से लगता है डर

Sat, 10 Aug 2019 10:25 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री समीक्षा - फोटो : amar ujala
2019 में अस्सी के दशक की फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आना जोखिमभरा है, लेकिन हमने यह जोखिम उठाया है। अपनी फिल्म प्रणाम के जरिए हम क्लासिक सिनेमा को सलाम करना और साथ ही युवाओं को उस दौर से परिचित कराना चाहते हैं। हो सकता है कि फिल्म में आपको नयापन न मिले, लेकिन आज की पीढ़ी को इसमें मजा आएगा। यह कहना है अभिनेता राजीव खंडेलवाल का। वे अभिनेत्री समीक्षा सिंह, अभिनेता अनिरुद्ध दवे के साथ बृहस्पतिवार को अमर उजाला दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री समीक्षा - फोटो : amar ujala
यूपी में ड्राइवरों से लगता है डर
पंजाब और साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं समीक्षा सिंह कहती हैं कि यूपी में पहली बार आना हुआ। यहां सब कुछ बहुत खुशनुमा है, अच्छा है, लेकिन ड्राइवरों से बहुत डर लगता है (हंसते हुए)। जहां तक रहा सवाल इंडस्ट्री में प्रोफेशनल बिहेवियर का तो पंजाब में लोग आराम से पराठे खाकर फिल्म की शूटिंग करते हैं, जबकि साउथ में सुबह जल्दी काम शुरू कर देते हैं। शायद यही वजह है कि उनकी फिल्में तकनीकी रूप से कितनी समृद्ध होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजीव खंडेलवाल - फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में राजीव ने कहा कि मैं एक आम इंसान हूं। मैंने कभी बड़ा बनने की कोशिश नहीं की। टेलीविजन धारावाहिक में रोमांटिक इमेज फेम राजीव ने कहा कि मेरी सारी फिल्में कंटेंट बेस्ड रहीं।

4 of 5
अभिनेता राजीव व अनिरुद्ध और अभिनेत्री समीक्षा - फोटो : amar ujala
आने वाली फिल्म भी पेपर लीक पर आधारित है। हालांकि लोगों ने मुझसे कहा कि मैं कुछ रोमांटिक फिल्में करूं, लेकिन मुझे लगता है कि मुद्दों पर काम करना एक अलग पहचान बनाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता अनिरुद्ध - फोटो : amar ujala
किरदार को मिलनी चाहिए तवज्जो
अभिनेता अनिरुद्ध सिंह कहते हैं कि टेलीविजन पर काम करने वाला कलाकार हो या फिर बड़े पर्दे पर काम करने वाला अभिनेता। तवज्जो किरदार की मिलनी चाहिए। एक कलाकार को किसी दायरे से नहीं बांधना चाहिए। फिल्म में अपने किरदार के बाबत अनिरुद्ध कहते हैं कि वे राजीव के दोस्त की भूमिका में हैं। दोनों कैसे सपने बुनते हैं, कैसे मौज मस्ती करते हैं, इसी को दिखाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें