यह कुछ ऐसे ही था जैसे किसी नाटक में अचानक परदा गिर गया हो। कोई भी इस अन्त के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
2 of 10
एक रंगकर्मी जिसने नाट्य अध्यापन में 26 वर्ष बिताए, कितने ही नाटकों का निर्देशन और अभिनय किया, फिल्मों की अपनी छोटी भूमिकाओं में बड़ी पहचान छोड़ी-जब दुनिया के रंगमंच से विदा ली तो सभी स्तब्ध और उदास थे।
विज्ञापन
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
3 of 10
वरिष्ठ रंगकर्मी, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व कार्यवाहक निदेशक जुगल किशोर की सोमवार को जब अन्तिम विदाई हुई तो ऐसा लगा जैसे नगर का पूरा साहित्यिक-सांस्कृतिक समाज ही उमड़ आया हो।
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
4 of 10
रजनी खण्ड स्थित उनके आवास, गोमती नगर स्थित अकादमी परिसर और चौक के गुलाला घाट पर प्रतिष्ठित संस्कृतिकर्मियों के साथ ही काफी संख्या में युवा रंगकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
5 of 10
जुगल किशोर का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से 61 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। रात से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए तांता लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
6 of 10
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे उनके पार्थिव शरीर को बीएनए लाया गया, जहां उनको बड़ी संख्या में संस्कृतिकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
7 of 10
उन्हें पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए उनके शरीर को गुलालाघाट ले जाया गया, जहां बेटे आशुतोष मिश्र ने मुखाग्नि दी।
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
8 of 10
बीएनए और घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में साहित्य व कला जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
9 of 10
जुगल किशोर को रंगमंच की बारीकियां सिखाने में प्रसिद्ध रंगकर्मी राज बिसारिया का अहम योगदान रहा है। सोमवार को जब जुगल किशोर का पार्थिव शरीर बीएनए पहुंचा तो उनके गुरू राज बिसारिया लड़खड़ा गए और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने जुगल किशोर को भावभीनी श्रद्घांजलि दी।
रंगकर्मी व अभिनेता जुगल किशोर पंचतत्व में विलीन, तस्वीरें
10 of 10
जुगल किशोर फिल्म जगत में भी जाने जाते थे। उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक व्याप्त है। रविवार को उनके निधन की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड की कई शख्सियतों ने फोन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों ने बताया कि आमिर खान, सलमान खान, अतुल तिवारी, राजपाल यादव, अनिल रस्तोगी ने फोन पर निधन की जानकारी ली। जुगल किशोर ‘पीपली लाइव’, ‘कफन’, ‘मैं मेरी पत्नी और वो’, ‘दबंग टू’ में कई प्रसिद्ध फिल्म अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं।