ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम यूपी के सम्मान में रविवार को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। डॉक्टर शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि में आयोजित समारोह में अभिनेता अरबाज खान, जिम्मी शेरगिल, कॉमेडियन रहमान खान, प्ले बैक सिंगर विनीत सिंह, विशाल मिश्रा व स्वाति सिंह ने शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। टीमों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
2 of 7
अरबाज खान और जिमी शेरगिल
- फोटो : amar ujala
दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। स्टूडेंट्स ने ग्रुप डांस, गायन आदि से सबको सम्मोहित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
अरबाज खान और जिमी शेरगिल
- फोटो : amar ujala
आयोजकों की तरफ से कार्यक्रम में काफी कमियां दिखीं। अपने लोगों को आगे बिठाने के लिए पत्रकारों को उनकी रिजर्व सीट से उठा दिया। साथ ही दिव्यांग स्टूडेंट्स को उनकी सीट से हटा दिया। इससे नाराज होकर बहुत से लोग चले भी गए
4 of 7
जिमी शेरगिल
- फोटो : amar ujala
मंच पर जब जिम्मी शेरगिल को बुलाया गया तो अरबाज खान उनसे पहले बोल चुके थे। इस पर जिम्मी ने कहा, आज दोपहर से अरबाज मुझसे पूछ रहा था कि तुम क्या बोलेगे। मैंने उसे बताया और वो मंच पर मुझसे पहले आकर सब बोल दिया।
विज्ञापन
5 of 7
अरबाज खान
- फोटो : amar ujala
जिम्मी ने तनु वेड्स मनु रिटर्न का अपना डायलॉग भी सुनाया। दर्शकों की मांग पर बुलेट राजा और साहब बीबी और गैंगस्टर के भी डायलॉग सुनाए। अरबाज ने भी दबंग का एक गाना सुनाया। दोनों ने दिव्यांग क्रिकेटर्स से फिर उनके बीच आने का वादा किया।
विज्ञापन
6 of 7
अरबाज खान और जिमी शेरगिल
- फोटो : amar ujala
कॉमेडियन रहमान ने अपनी प्रस्तुति से सबको लोटपोट कर दिया। कहा, पहले महफिल में समा को जलाया जाएगा, जिधर ज्यादा जल जाएगा, उधर झंडू बाम लगाया जाएगा। पीएम मोदी व जेटली को लपेटते हुए सुनाया- बीवी के सामने आदमी इतना डरा होता है कि जैसे जेटली के सामने मोदी बैठे हों।
रहमान ने कभी- कभी मेरे दिल में ख्याल आता है को शुद्ध हिन्दी में सुनाया। यदा कदा मेरे मन में ये भाव आता है, तुझे खुदा ने निर्मित किया है मेरे लिए। गायक विनीत ने दुआओं में याद रखना सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।