फैजाबाद में इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रोडवेज की एक अनुबंधित बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड के पास हुए हादसे में एक मासूम समेत छह लोग घायल हो गये। इनमें से चार की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 4
रविवार सुबह परिवहन निगम की एक अनुबंधित बस सवारियां लेकर फैजाबाद से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। लगभग साढ़े दस बजे जैसे ही रोडवेज की अनुबंधित बस पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड के निकट स्थित बिगहिया गांव के पास पहुंची, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में अनुबंधित बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व यात्री घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मची गई, तो आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देकर बचाव व राहत की कवायद शुरू की। छह वर्षीय मासूम खुशी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
3 of 4
घायलों में संतोष यादव (38) निवासी गणेश नगर बल्लाहाता कोतवाली नगर, इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी खुशी (6), छह माह की सिमरन व अजीमुलनिशा (20) और दिनेश कुमार (40) निवासी कन्नूवांवा जिला बस्ती व केदारनाथ (19) निवासी सरसवन पोस्ट बैंर्ती कला जिला फैजाबाद को पुलिस ने लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर खुशी, अजीमुलनिशा, सिमरन व संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चार घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। खुशी की हालत गंभीर है।
दोनों वाहनों के चालक भाग निकले
थाना अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक व बस को कब्जे में लिया गया है। दोनों वाहनों के चालक भाग निकले हैं। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।