अयोध्या में सरयू तट के किनारे चल रही फिल्मी रामलीला में फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी अंगद के किरदार में नजर आए। अंगद बने मनोज तिवारी रावण के दरबार में दूत बनकर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
मनोज तिवारी ने अंगद की भूमिका में अपने संवाद व अभिनय से आकर्षण चुराया। उनकी मजबूत संवाद प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
वे रावण से कहते हैं ..हे महाराज राजाधिराज मैं दूत राम रघुवर का हूं, युवराज देश किष्किंधा का, सुत बाली राज वानर का हूं ..तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। रावण के दरबार में पांव जमाने के दृश्य में भी मनोज तिवारी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
वे कहते हैं,अच्छा परीक्षा लेता हूं देखो किस में कितना बल है...मेरा पांव चलायमान कर कोई असुर कुमार गया तो रामचंद्र फिर जाएंगे... मैं सीता जी को हार गया...।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
मंचन से पूर्व मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला के मंचन ने भगवान श्री राम की मर्यादा और माता सीता के त्याग को जन जन तक पहुंचाने का काम किया है।