फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दुकान में घुसी यात्रियों से भरी बस, तस्वीरें

Tue, 14 Nov 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 4
रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तड़के ट्रक की टक्कर से एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। बस के यात्रियों ने बताया कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बस में टक्कर मार दी। कोहरा होने के कारण बस सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। बस चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लालगंज अझारा रोडवेज बस कानपुर से सवारियां भरकर प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। बस पर कई यात्री सवार थे। रास्ते में कुछ यात्री उतर गए थे। महज तीन यात्री ही बस पर बैठे थे। बस के पीछे एक मौरंग लदा ट्रक आ रहा था। सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार के ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो दुकानों में घुस गई। दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
श्यामलाल की बर्तन और राधेश्याम की बक्से की दुकान थी। दुकानों के अंदर सामान क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर सवार तीन यात्रियों घायल हो गए। कारहिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर यात्रियों को बस से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। बस चालक संगमलाल तथा कंडक्टर अनिल कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
लालगंज अझारा डिपो के प्रभारी एआरएम रमेशचंद्र श्रीवास्तव तथा लिपिक अखिलेश सिंह ने बताया कि बस में सवार कई लोग करहिया में उतर गए थे। केवल तीन सवारियां बस में थी। ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें