फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस: डायबिटीज को हराने के लिए लखनऊवासियों ने की वॉक

Tue, 14 Nov 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
विश्व मधुमेह दिवस
मधुमेह से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जैन हॉस्पिटल, महावीर शिक्षण संस्थान और अमर उजाला फाउंडेशन के साथ डायबिटीज वॉक का आयोजित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विश्व मधुमेह दिवस
यह वॉक 1090 चौराहे से सुबह 9 बजे से शुरू होकर लोहिया पार्क पर खत्म हुई। इस वॉक को मुख्य अतिथि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने 1090 चौराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर, एनएचएम निदेशक पंकज कुमार, डीजीएम नॉन कम्युनिकेबल डिजीज डॉ. अमरेश बहादुर मौजूद रहे। एनएचएम के वरिष्ठ सलाहकार डॉ.बीएस अरोड़ा ने वॉक का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

3 of 4
विश्व मधुमेह दिवस
इस वॉक का आयोजन यूपी के सभी 75 जिलों और 851 ब्लॉकों में आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन इसमें मुख्य भूमिका निभा रहा है। इस वॉक में लगभग चार लाख लोगों ने अपनी उपस्थित‌ि दर्ज की। एनसीसी, एनएसएस और एनआईआईटी के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन

4 of 4
विश्व मधुमेह दिवस
मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक मधुमेह विश्व में महिलाओं की मौत का नौवां सबसे प्रमुख कारण है। विश्व में मधुमेह के कारण हर साल 20 लाख महिलाओं की मृत्यु होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें