यूपी में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए भाजपा के छात्र संगठन ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को कॉल्विन कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हुंकार रैली की और प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
छात्र नेताओं ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की वैसी की विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने कहा कि यूपी में नकली समाजवाद की सरकार है, यहां दीनदयाल की नीति पर चलने वाली सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने कहा कि यूपी में नई शिक्षा नीति लाने की जरूरत है, जिससे कि सबको सस्ती, सुलभ व समान शिक्षा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाए कि यूपी में एससी-एसटी स्टूडेंट्स के लिए आई छात्रवृत्ति भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रही है।
4 of 5
उन्होंने कहा कि जिस तरह 2014 में भ्रष्टाचार से छात्रों में आए उबाल के कारण मोदी सरकार बनीं, वैसे ही यूपी में भी छात्रों को अपनी अहमियत समझनी होगी।
राष्ट्रीय महामंत्री विनय बिद्रे ने कहा कि यूपी के विकास का दावा कई वर्षों से हो रहा है, लेकिन शिक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में कोई विकास नहीं हुआ। प्रदेश में न तो पर्याप्त शिक्षण संस्थान हैं और न ही पढ़ाई के इंतजाम। एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि जब छात्र बदलते हैं तो इतिहास बदल जाता है। अब छात्रों में बदलाव से इस बार यूपी का इतिहास बदलेगा।