फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पलटा आप कार्यकर्ताओं का 'पकौड़ा काउंटर', पीएम मोदी का कर रहे थे विरोध, तस्वीरें

Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
युवाओं के लिए पकौड़े बेचने को रोजगार बताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध कर रहे आप कार्यकर्ताओं का स्टाल पुलिस ने जबरन पलट दिया। आलू, प्याज व अन्य सामान नाली में फेंकने से वे भड़क गए। पुलिस से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आम आदमी पार्टी यूथ विंग की जिला इकाई ने बुधवार को जीपीओ पार्क के सामने प्रधानमंत्री के बयान के विरोध में पकौड़े का स्टाल लगाया था। पुलिस वहां से गैस सिलेंडर उठा ले गई। इसके बावजूद कार्यकर्ता डटे रहे तो जीपीओ चौकी इंचार्ज की अगुवाई में पुलिस बल ने उनका स्टाल पलट दिया और सामान नाली में फेंक दिया।
विज्ञापन

3 of 5
वहां मौजूद सौम्या शर्मा, मोहम्मद शादाब, कमल किशोर और अतहर सिद्दीकी ने विरोध किया तो पुलिस ने अभद्रता शुरू कर दी। खबर पाकर कार्यकर्ता जुटे तो पुलिस ने उन्हें धरने की अनुमति दी।

4 of 5
पार्टी की यूथ विंग के जिलाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने कहा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अभी तक किसी भी विभाग में नियुक्ति नहीं की गई।  पुलिस पीएम के बयान का शांतिपूर्वक विरोध भी नहीं करने दे रही है। उन्होंने इसे सरकार की तानाशाही करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस आप कार्यकर्ताओं के पकौड़े का सामान फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें