फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

Thu, 25 Feb 2016 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
दबंगों की गुंडई और पुलिस की अनदेखी से परेशान श्रावस्ती की एक महिला बुधवार को अपने छह बच्चों के साथ विधानभवन के गेट नंबर तीन के सामने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया।
विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

2 of 8
वह आग लगाने जा रही थी कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और गिरफ्तार कर लिया। हजरतगंज पुलिस ने श्रावस्ती जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

3 of 8
श्रावस्ती के मल्हीपुर में मंगलगांव निवासी सरोज देवी ने बताया कि दबंग शिड्डन सिंह और रामबाबू वर्ष 2013 में उसकी झोपड़ी में आकर अश्लील बातें करने लगे। विरोध किया तो उन्होंने झोपड़ी में आग लगा दी।

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

4 of 8
अपने साथियों के साथ उसकी गुमटी तोड़ डाली और सामान लुटवा दिया। मल्हीपुर थाने में इसकी एफआईआर तक नहीं लिखी गई।
विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

5 of 8
पुलिस ने उल्टे उसे ही शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

6 of 8
किसी तरह उसने अपनी गुमटी ठीक करवाकर दोबारा दुकानदारी शुरू की। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से दबंगों ने दुकान में फिर तोड़फोड़ की तथा हत्या या दूसरे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

7 of 8
महिला ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने गत 24 जनवरी को मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

दबंगों से परेशान खुद को जिंदा जलाने पहुंची महिला

8 of 8
उसने राज्यपाल, महिला आयोग, कमिश्नर को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से वह विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें