गाजीपुर थाना क्षेत्र में फुटमार्च के दौरान बुजुर्ग दुकानदार को थप्पड़ जड़ने के मामले में सीएम के निर्देश पर डीआईजी डीके चौधरी को बुधवार देरशाम निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
2 of 9
बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने पर दोपहर को अमला हरकत में आया था। डीजीपी के निर्देश पर एडीजी कानून व्यवस्था ने डीके चौधरी से जवाबतलब करने के साथ जांच शुरू की थी। (वीडियो अंतिम स्लाइड पर)
विज्ञापन
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
3 of 9
प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बताया कि इंदिरानगर की आम्रपाली मार्केट में बुजुर्ग दुकानदार केपी तिवारी को थप्पड़ मारने के मामले में डीआईजी रेंज डीके चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल किसी की तैनाती नहीं हुई है।
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
4 of 9
डीजीपी जावीद अहमद द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। डीआईजी डीके चौधरी मंगलवार शाम इंदिरानगर के सेक्टर-22 स्थित आम्रपाली मार्केट में फुटमार्च के दौरान दुकानों का सामान फुटपाथ से सड़क तक लगा देख भड़के और बुजुर्ग दुकानदार केपी तिवारी को थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
5 of 9
सीओ, एसओ व चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत देने के साथ फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। रीता कास्मेटिक के मालिक केपी तिवारी ने पड़ोस में क्राकरी व जनरल स्टोर की दुकान लगाने वाले मुकेश पुरी पर कार्रवाई की बात कही तो डीआईजी उस पर बरस पड़े थे। डीआईजी के कृत्य का वीडियो वायरल होने से बुधवार सुबह से हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
6 of 9
कांपते हाथों से बटोरा था सामान बुजुर्ग केपी तिवारी ने बताया कि वह मंगलवार शाम दुकान पर था। इस बीच डीआईजी डीके चौधरी तमाम फोर्स लेकर पैदल निकले। पड़ोसी दुकानदार मुकेश पुरी व अन्य लोगों ने आननफानन में अपना सामान फुटपाथ से हटा लिया, जबकि बुढ़ापे के कारण उसे सामान हटाने में देर लग रही थी। इस बीच डीआईजी आ धमके।
विज्ञापन
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
7 of 9
पुलिसकर्मियों को फटकारने के साथ उस पर बरसने लगे। उसने अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण का उलाहना दिया तो डीआईजी ने हाथ चला दिया। इससे कांप गया था और कांपते हाथों से प्लास्टिक की बाल्टियां, टब व अन्य सामान बटोरकर अपनी दुकान में ठूंसा।
भड़के DIG ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, निलंबित
8 of 9
पीटा नहीं, हाथ चलाया वहीं, इस पर डीआईजी रेंज के डीके चौधरी का कहना है कि फुटपाथ पर सामान लगा देखकर गुस्सा आया। दुकानदार से कहा कि कई बार अतिक्रमण हटाने के बाद भी बाज नहीं आ रहे हो। कुछ देर हाथ बांधे खड़े रहकर जायजा लिया। इसके बाद हाथ हवा में लहराकर सामान जल्दी हटाने और दोबारा फुटपाथ न कब्जाने की हिदायत दी थी।