बहराइच के ककरहा रेंज में हंसुलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाघ शाम को जंगल से निकलकर पटरी के निकट ही बैठ गया, जिससे लोगों का आवागमन थम गया। सूचना के बाद ककरहा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ जंगल की ओर चला गया। बाघ निकलने से लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र से होकर गोंडा-मैलानी रेल लाइन गुजरी है। इसी जंगल के बीच से होकर पगडंडी भी निकली है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ककरहा रेंज के हंसुलिया रेलवे क्रॉसिंग के निकट जंगल से निकल कर शाम करीब छह बजे एक बाघ लाइन के किनारे बैठ गया। बाघ को लाइन के किनारे बैठा देख लोगों का आवागमन थम गया।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर शाह अपने सहयोगी के साथ बाइक से अमृतपुर पुरैना गांव से कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे। वह भी अन्य ग्रामीणों के साथ रुक गए। 100 मीटर की दूरी पर स्थित हंसुलिया वन चौकी के लोगों ने भी बाघ बैठा देखा।
सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान, डिप्टी रेंजर महेंद्र मौर्या, स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के एसआई सतेंद्र कुमार व कोतवाली मुर्तिहा की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाघ जंगल की ओर चला गया।