फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने रूढ़ियों को तोड़ भाजपा नेता की अर्थी को दिया कांधा, परिजनों को दी सांत्वना, तस्वीरें

Mon, 27 May 2019 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में भाजपा नेता व बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। अंतिम यात्रा में उन्होंने रूढ़ियों को तोड़ते हुए भाजपा नेता की अर्थी को कांधा दिया और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह की बरौलिया स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद प्रदेश प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सुरेंद्र सिंह ने स्मृति ईरानी के प्रचार की कमान संभाली थी जिसकी बदौलत स्मृति ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर एतिहासिक जीत दर्ज की थी।

4 of 12
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार बरौलिया गांव के बाहर एक बाग में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र सिंह के बेटे ने कांग्रेसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने भाजपा नेता के लिए प्रचार किया था। ये बात कुछ कांग्रेसियों को अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र सिंह को घायल अवस्था में अमेठी के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ आते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए आईजी लखनऊ को अमेठी भेजा है। वारदात का खुलासा करने के लिए 12 घंटे का वक्त पुलिस को दिया है।

8 of 12
- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र सिंह के घर के बाहर विलाप करती महिलाएं।

9 of 12
- फोटो : amar ujala
मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

10 of 12
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
बरौलियां में तैनात पुलिस बल।

11 of 12
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
अमेठी के प्रभारी व यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने भी अर्थी को कांधा दिया।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : amar ujala
मोहसिन रजा ने परिजनों को सांत्वना भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें