फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफनाने के दो महीने बाद कब्र से आवाज आई 'बचाओ-बचाओ', जानें पूरा मामला

Mon, 20 Jun 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज आने की अफवाह ने सोमवार दोपहर पुलिस को कई घंटे परेशान किया। कब्रिस्तान में उमड़ी अंधविश्वासियों की भीड़ कब्र खोदकर जांच की मांग पर अड़ी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एसओ समर बहादुर यादव ने बताया कि बालागंज पुलिस चौकी के पीछे कब्रिस्तान के पास खेल रहे बच्चों ने एक कब्र से आवाज सुनाई देने की चर्चा की। थोड़ी ही देर में पूरे इलाके में अफवाह फैल गई कि कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनाई दे रही है। कब्रिस्तान में भीड़ उमड़ने लगी। अनेक लोग कब्र पर कान लगाकर आवाज सुनने की कोशिश में जुट गए।
विज्ञापन

3 of 5
कोई आवाज सुनाई देने की हामी भर रहा था तो कोई आवाज न सुन पाने की बात कहकर दोबारा कान लगाए था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने समझाने की कोशिश की लेकिन लोग कब्र खोदकर जांच की मांग करने लगे। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई। एसओ अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। इस बीच चार-पांच सौ महिला, पुरुष व बच्चों की भीड़ लग चुकी थी।

4 of 5
किसी तरह लोगों को शांत कराते हुए एसओ ने कहा कि दो महीने पहले एक युवक को दफनाया गया था। परिवारीजनों की मर्जी व डीएम की इजाजत के बगैर उसकी कब्र नहीं खोदी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसओ ने भीड़ को कब्र से दूर हटाकर लोगों की मौजूदगी में अपनी टीम से जांच कराई। कब्र से ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज अफवाह साबित होने पर भीड़ छंटनी शुरू हुई। इसके बावजूद इलाके में कब्र से आवाज की चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें