जब से राहुल गांधी गायब हुए हैं उनको लेकर अलग-अलग तरह के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक मजेदार कार्यक्रम कानपुर में हुआ जहां धरना देकर राहुल गांधी का सार्वजनिक तौर पर विरोध किया गया। साथ ही उन्हें नादान बताने वाले पोस्टर भी लगाए गए।
विज्ञापन
'नादान, अहंकारी राहुल को पार्टी से बाहर करो'
2 of 7
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पद से हटाने और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग को लेकर शमीमुल हक रविवार को नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में धरना देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
'नादान, अहंकारी राहुल को पार्टी से बाहर करो'
3 of 7
उनका कार्यक्रम धरने के बाद तिलक हाल जाकर इंसाफ मार्च निकालने का था। लेकिन पुलिस ने इसे होने नहीं दिया। पुलिस ने धरना शुरू होते ही इसे खत्म कर दिया।
'नादान, अहंकारी राहुल को पार्टी से बाहर करो'
4 of 7
कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्च के चेयरमैन रहे शमीमुल को कांग्रेस से अब छह साल के लिए निकाला जा चुका है। आरोप है कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के विरोध में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को पार्टी के पद से हटाने को लेकर एक होर्डिंग भी लगवाई। यह होर्डिंग कुछ समय पहले लगवाई गई थी।
विज्ञापन
'नादान, अहंकारी राहुल को पार्टी से बाहर करो'
5 of 7
प्रदर्शन के दौरान पार्टी समर्थक।
विज्ञापन
'नादान, अहंकारी राहुल को पार्टी से बाहर करो'
6 of 7
इस घटना के अलावा राहुल गांधी दूसरी वजहों से भी चर्चाओं में रहे हैं। राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने के बाद एक कांग्रेसी नेता जगदीश शर्मा ने अपने ट्वीटर अकांउट पर एक तस्वीर डालते हुए लिखा था कि राहुल इन दिनों उत्तरकाशी में हैं। हालांकि बाद में पार्टी ने इसका खंडन किया था।
फिर राहुल गांधी की गुमशुदगी को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। याचिका में यह चिंता जताई गई थी कि राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है, केंद्र सरकार यह बात सार्वजनिक करे कि इस समय राहुल हैं कहां?