फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हत्याकांड: युवक ने मां सहित चार बहनों को निर्ममता से मार डाला, अंदर का हाल देख कांप गई रूह, तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2025 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के होटल में हुए एक हत्याकांड ने राजधानी को दहला कर रख दिया। एक युवक ने अपनी मां सहित चार बहनों की निर्ममता से हत्या कर दी और वारदात के बाद वहीं रुका रहा।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
घटना नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत की है। यहां आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया का निवासी मोहम्मद असद अपनी मां अस्मा और चार बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), रहमीन (18) के साथ रुका था। किसी बात को लेकर होटल के कमरे में अरशद ने पांचों की हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची। आरोपी मोहम्मद असद वहीं से भागा नहीं था। पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया है। खून से लथपथ लाशें देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
डीसीपी रवीना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच के लिए मौजूद पुलिस टीम व होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
घटना किन कारणों से हुई है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें