राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में हुए हत्याकांड की खबर ने दिल दहला दिया है। आगरा के एक युवक मोहम्मद असद ने अपनी मां व चार बहनों की निर्ममता से हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, होटल के जिस कमरे में परिवार रुका था। वहां खून ही खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने नमूने एकत्र कर लिए हैं। आरोपी ने वीडियो बनाकर अपना बयान दिया और कहा कि मैंने अपने पिता के साथ मिलकर मां और अपनी चार बहनों की हत्या की है। मां व बड़ी बहनों का गला रेता जबकि दो छोटी बहनों को पिता के साथ गला दबाकर मार डाला। अभी तक आरोपी के पिता का सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।