फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की लाश के पास ही पड़ा था मुंह कुचला हुआ सांप, मौत पर रहस्य गहराया, तस्वीरें

Fri, 24 Nov 2017 02:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ के इन्दिरानगर के तकरोही के अम्बेडकरनगर निवासी युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शिवाजीपुरम में पार्क के निकट मिला। लाश के पास मरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। परिवारीजनों का आरोप है कि लेन-देन को लेकर हत्या की गई। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।

मूलरूप से बाराबंकी के हैदरगढ़ शिवनाम निवासी त्रिभुवन शंकर पांडेय तकरोही के अम्बेडकरनगर में रहते हैं। उनके परिवार में मां शारदा पांडेय, पत्नी उषा, बेटा शिवम व तीन बेटियां हैं। बहन रिंकी ने बताया कि शिवम (28) कुछ दिनों से कारपेंटर के साथ काम कर रहा था। बुधवार रात साढ़े आठ बजे वह दादी से रुपये लेने के लिए जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा। परिवारीजनों ने तलाश की पर कोई सुराग नहीं लगा। शिवम मोबाइल भी नहीं रखता था।

जिस हालात में युवक का शव व सांप का कुचला हुआ मुंह मिला उसके आधार पर कहा जा रहा था कि युवक ने सांप के काटने पर उसे मारने का प्रयास किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
दूधिये ने दी जानकारी, मचा कोहराम
रिंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दूधवाले ने बताया कि शिवम का शव शिवाजी पार्क के पास निजी नर्सिंग होम के बरामदे में पड़ा है। यह सुनकर घर में कोहराम मच गया। रिश्तेदार शिवम को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। एसओ इंदिरानगर मुुकुल प्रकाश वर्मा टीम के साथ पहले लोहिया गए। वहां से जानकारी हासिल करने के बाद मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

3 of 7
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
रिंकी का कहना है कि शिवम की हत्या की गई है। संभावना है कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया हो। वह घर से रुपये लेने निकला था, लेकिन उसके पास कोई पैसा नहीं मिला। वहीं, एसओ का कहना है कि शिवम शराबी थी। वह शराब पीने के बाद बेहोश होकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या सांप के काटने का निशान नहीं मिला है। जांच को उसका हार्ट और बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। शिवम के पिता त्रिभुवनशंकर कोऑपरेटिव बैंक से रिटायर हैं। परिवारीजनों ने बताया कि इसी साल 23 फरवरी को शिवम की अनुपमा उर्फ रुपा से शादी हुई थी। सात दिसम्बर को उसका जन्मदिन है।

4 of 7
शव के पास मिले मरे सांप ने बढ़ाया रहस्य
शिवम के शव के पास मरा हुआ सांप पड़ा था। लोगों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में शिवम को नर्सिंग होम के बरामदे में जाते हुए देखा गया है। लोगों का कहना है कि शिवम नशे की हालत में सांप से लड़ाई करने लगा। इसी बीच सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, चोटिल सांप भी कुछ देर बाद मर गया। हालांकि एसओ ने बताया कि संभावना है कि नशे की हालत में शिवम बरामदे में अचानक गिर गया। उसके नीचे आकर सांप मर गया। पोस्टमार्टम में सांप के काटने की पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस घटना के वीडियो देखकर तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
युवक के शव के पास भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांप और युवक - फोटो : amar ujala
मृत पड़ा सांप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें