(सीतापुर)। सिधौली के कट सरैंया गांव में सोमवार को तेंदुआ आने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर उसे किसी तरह काबू में किया।
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
2 of 11
बेहोश करने के बाद उसे पिजड़े में बंद कर टीम उसे लखनऊ चिडिय़ाघर ले गई है। यहां कुछ दिन तक उसे अलग बाड़े में रखा जाएगा। वन विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक तेंदुआ पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के दुधवा जंगल से भटक कर यहां पहुंचा है।
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
3 of 11
उसके पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ के मुताबिक पकड़ा गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र महज चार साल के आसपास है। उसे मैलानी रेंज में छोड़ दिया गया है।
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
4 of 11
सिधौली के ग्राम कट सरैंया निवासी भोला सोमवार सुबह सात बजे नित्यक्रिया के लिए गांव के उत्तर स्थित तालाब की तरफ गया था। जैसे ही वह तालाब के पास पहुंचा तो सामने तेंदुए को लेटा देख सन्न रह गया। शोर मचाते हुए वह जान बचाकर गांव की तरफ भागा। इस पर तेंदुआ भी छलांग लगाते हुए गांव की ओर भागा। (आप बीती बताते ग्रामीण।)
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
5 of 11
रास्ते में जसवंतपुर निवासी मुख्तार व राजकुमार सामने पड़ गए। इस तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ग्रामीण घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे डब्लू भी जख्मी हो गए। ग्रामीणों को घायल करने के बाद तेंदुआ कट सरैंया निवासी रिक्की के घर में जा घुसा। तब तक यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल चुकी थी। (हमले में घायल हुए मुख्तार।)
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
6 of 11
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सुबह 7:25 पर सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में डीएफओ एपी त्रिपाठी, सीओ आरएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय, वन एसडीओ एबीएस सिंगरौर, रेंजर एके सिंह, इम्तियाज अहमद सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। (तेंदुए के पैरों के निशान।)
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
7 of 11
ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ यहां से निकलकर गांव के बाहर अरहर के खेत में जा छिपा तब तक वन कर्मियों ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया गया। उधर, दहशत के चलते ग्रामीण जरूरी सामान लेकर अपने-अपने घरों की छत पर चढ़ गए।
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
8 of 11
कई युवा खलिहान के पास स्कूल व मंदिर की छत पर चढ़कर नजर गढ़ाए थे। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को शांत रहने की हिदायत देकर लखनऊ चिडिय़ाघर से मदद मांगी। करीब दो घंटे बाद लखनऊ चिडिय़ाघर के उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला अपनी टीम के साथ पहुंचे।
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
9 of 11
यहां पर टीम ने घेराबंदी करते हुए टैंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद टीम ने आननफानन उस पर जाल डाला। दोपहर 3 बजे तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। (तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की कार्रवाई महिलाएं छतों पर खड़ी होकर तो कुछ झुंड में खड़े होकर देखते रहे।)
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
10 of 11
वन अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ नरभक्षी नहीं है। उसने बचाव के लिए ग्रामीणों पर वार किया। अधिकारियों का दावा है कि पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के दुधवा जंगल से भटक कर यहां आ गया होगा।(तेंदुए को देखने के लिए छत पर खड़े ग्रामीण।)
तेंदुए ने गांव में मचाया आतंक, तीन को किया घायल, तस्वीरें
11 of 11
डीएफओ ने बताया कि लखनऊ चिडिय़ाघर में तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। उसे एकदम स्वस्थ पाया गया है। देर शाम उसे मैलानी रेंज में छोड़ दिया गया। (तेंदुआ देखने के लिए एकत्र ग्रामीण।)