फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: आखिरकार पकड़ा गया इलाके में आतंक मचा रहा तेंदुआ, दहशत में थे लोग, तस्वीरें

Mon, 10 May 2021 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजााल, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
करीब 10 दिन पूर्व बलरामपुर राज परिवार के नील बाग पैलेस परिसर में पहुंचा करीब 5 वर्षीय तेंदुआ रविवार रात काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। राज परिवार के प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि पैलेस के पीछे बाग में यह तेदुआ बीते 10 दिनों से रह रहा था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी।

पिछले शुक्रवार को वन विभाग कुआना रेंज की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जिसके बाद रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

वन विभाग के अफसर तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पिजरा उठा ले गए। जिसके साथ ही पैलेस और आसपास के लोगों में फैली दहशत अब खत्म हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
कई दिनों पहले लोगों ने इलाके में तेंदुआ देखा था। जिसके बाद दहशत फैल गई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं, वन विभाग की टीम भी उसे पकड़ने के लिए जुगत लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
तेंदुए के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें