पैसे न देने पर जिला महिला अस्पताल के बरामदे में करीब 12 घंटे तड़पती रही प्रसूता ने आखिरकार बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। इसी तरह पैसे न मिलने पर दूसरी प्रसूता को 6 घंटे इंतजार के बाद गंभीर बताकर बाहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 4
घटना को लेकर जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा डीएम ने भी नाराजगी जताई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना ने आरोपो को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
3 of 4
मोहल्ला पहलवारा निवासी सीमा को बुधवार दिन में 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन जिला महिला चिकित्सालय ले गए।