फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के साथ स्कूटी पर बैठकर आई लड़की ने लगा दी गोमती में छलांग, तस्वीरें..

Wed, 05 Oct 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
गोमती में कूदी युवती को बाहर ‌न‌िकालते ‌स‌िपाही - फोटो : amar ujala
पारिवारिक कलह के चलते रविवार रात साढ़े नौ बजे इंदिरानगर निवासी वर्षा (23) ने गांधी सेतु से गोमती नदी में कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। 
विज्ञापन

2 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
चीख-पुकार सुन अंबेडकर उद्यान सुरक्षा वाहिनी के सिपाही और गौतमपल्ली एसओ राममूर्ति यादव मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
 वर्षा को पानी में डूबते-उतराते देखकर सिपाही आनंद कुमार, मुकेश, कपूर सहित कई पुलिसकर्मियों ने नदी में छलांग लगा दी।

4 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
सपा और भाजपा के कुछ युवा नेता भी उनके पीछे कूद पड़े। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद वर्षा को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया जहां पति हनी सहित अन्य परिवारीजन आ गये और वर्षा को घर ले गये। 
विज्ञापन

6 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि वर्षा के पति व परिवारीजनों ने इसे घरेलू मामला बताते हुए किसी कार्रवाई या नदी में कूदने की वजह के बारे में जानकारी देने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती स्कूटी से दो युवकों के साथ आई थी। उस वक्त कुछ लड़के वहां मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। युवती की युवकों से कहासुनी हुई और उसने नदी में छलांग लगा दी। इससे युवक घबराकर भाग खड़े हुए।

8 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस के पास जीप में रस्सी नहीं थी। आनन-फानन वीमेन पावर लाइन के ऑफिस से पानी का पाइप मंगाया। इस बीच वर्षा बचने के लिए हाथ-पैर मार रही थी। 
विज्ञापन

9 of 9
गोमती में कूदी युवती - फोटो : amar ujala
सिपाही व अन्य युवक नीचे कूदे और उसे सहारा दिया। पाइप आने पर उसे वर्षा के पेट में बांधकर धीरे-धीरे ऊपर खींच लिया। पुल पर आते ही उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें