फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले में बही 45 यात्रियों से भरी बस, कड़ी मशक्कत से सुरक्षित बची जिंदगी, तस्वीरें

Tue, 07 Aug 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी नालों तथा राप्ती नदी ने बाढ़ का कहर बरपाना शुरु कर दिया है। ललिया थाना क्षेत्र में शिवानगर धनघटा के पास सवारियों से भरी बस बाढ़ के पानी में बह गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी 45 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

राप्ती नदी भी लाल निशान से 11 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरना शुरु हो गया है। डीएम ने प्रभावी क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र में सोमवार को भिनगा से मथुरा बाजार आ रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस शिवानगर धनघटा गांव के पास सड़क पर बह रहे धोबहा पहाड़ी नाले के बाढ़ के पानी में बह गई। बस में 30 पुरुष, 10 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। बस सड़क से उतर कर गड्ढे में गिर गई। बस को बहता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच यात्री बस से नीचे पानी में उतरने लगे। कई बच्चे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। राप्ती नदी सोमवार को लाल निशान से ऊपर पहुंच गई है। नदी का जल स्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 11 सेंटीमीटर ऊपर 104.730 मीटर पर पहुंच गया है।

4 of 5
राप्ती में बाढ़ के चलते चौकाकला, चौकाखुर्द, टेंगनहिया मानकोट, जबदहा, जबदही, डबकी, हाफिजपुरवा, कटरा शंकरनगर, बेलहा, रामनगर, नरायनपुर मझारी, मथुरा विलासपुर, महरी, लालाजोत, बाघाजोत, बभनपुरवा, लखमा, पथौथा, चंदापुर व टेडौठी आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
खतरे का निशान पार करने के बाद नदी का पानी तटवर्ती गांवों की तरफ फैलने लगा है। तीनों तहसीलों के करीब 150 गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते है। बाढ़ के चलते गौरा-तुलसीपुर रोड पर दतरंगवा डिप तथा भुसैलवा डिप पर पानी का तेज बहाव है। इस मार्ग पर आवागमन बाधित है।

कोड़री ललिया मार्ग पर भी बाढ़ का पानी बहने से आवागमन ठप है। ललिया-बलदेवनगर मार्ग पर मुसहवा डिप भी बाढ़ के पानी में डूब गया है। भांभर पहाड़ी नाले की बाढ़ के चलते सुस्ता, अल्लानगर, मदरहवा, कंहईडीह, अहिरनडीह, गोडियनडीह, चाईडीह, बेनीनगर, बगनहवा तथा त्रिलोकपुर गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें