फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इन तस्वीरों में छिपा है एक 12वीं क्लास के बच्चे की सुसाइड का राज

Thu, 02 Jun 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
आ‌खिर क्या ‌छिपा है इन तस्वीरों में - फोटो : amar ujala
गोमती नगर में बुधवार को एक पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। साइड नोट न मिलने से युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। कमरे की छानबीन में पुलिस को एक ड्राइंग बुक मिली है, जिसमें उसने एक युवक-युवती की तस्वीर बनाई है। जिससे आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है।  
विज्ञापन

2 of 6
अनुश्रय - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर में 1/262 विराटखंड निवासी संजय राठौर दूरसंचार विभाग के इंफारमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) डिपार्टमेंट में हैं।  तीन महीने पहले उनका तबादला दिल्ली हो गया था। इसके बाद वह पत्नी के संग दिल्ली शिफ्ट हो गये। बेटा अनुश्रय अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था। संजय के पारिवारिक दोस्त अशोक कुमार ही अनुश्रय की देखरेख करते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुश्रय की ‌किताबें व अन्य सामान - फोटो : amar ujala
बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अनुश्रय के मोबाइल पर उसके दोस्त अंशुल गुप्ता ने कॉल किया। कॉल रिसीव न होने पर अंशुल उससे मिलने पहुंचा। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला और फोन करने पर घंटी बजती रही। शक होने पर उसने रोशनदान से झांककर देखा तो अंदर पंखे में रस्सी के सहारे अनुश्रय लटका हुआ दिखा।  उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसको नीचे उतारा गया। 

4 of 6
अनुश्रय द्वारा बनाई गई तस्वीर - फोटो : amar ujala
इसी बीच एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। अनुश्रय को मृत घोषित कर दिया गया। एसएसआई गोमती नगर ने बताया कि अनुश्रय के पिता को सूचना दे दी गई है। फिलहाल वह अभी दिल्ली में हैं। देर रात तक लखनऊ पहुंच जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। अनुश्रय की स्टडी टेबल पर पुलिस को एक ड्राइंग बुक मिली है। इसके आखिरी दो पन्नों में एक लड़के और एक लड़की की तस्वीर बनी है। पता लगाया जा रहा है कि अनुश्रय की पेंटिंग में किस लड़की की तस्वीरें हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अनुश्रय द्वारा बनाई गई तस्वीर - फोटो : amar ujala
पुलिस ने उसका स्टडी रूम बंद कर दिया है और परिवारवालों की मौजूदगी में पूरे कमरे की तलाशी होगी। इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि अनुश्रय की मौत का राज क्या है।दोस्तों ने बताया कि अनुश्रय पढ़ाई में होनहार था। हाईस्कूल में उसके अच्छे नंबर और 11वीं कक्षा में बेहतर नंबर आये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दोस्तों ने बताया कि अनुश्रय काफी खुशमिजाज था। हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कुराहट रहती थी। अचानक उसकी मौत की सूचना पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा। पुलिस का कहना है कि अंनुश्रय के मोबाइल फोन में लॉक लगा हुआ है। इसे एक्सपर्ट से खुलवाकर पता लगाया जाएगा कि अनुश्रय किससे संपर्क में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें