फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 11
कानपुर के चकेरी हाईवे पर जाम से बचने के चक्कर में कार और ट्रक की भिडंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

2 of 11
ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक ने हैलट में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर देर रात तक जाम लगा रहा। चकेरी इंस्पेक्टर और कैंट सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाया।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

3 of 11
पनकी सुंदर नगर निवासी कमलेश त्रिपाठी (55) मूल रूप से इटावा के भिलोना गांव के हैं। घर में पत्नी अरुणा (50), इकलौते बेटा मयंक (31), बहू सोनी (29) और मयंक की बेटी प्रिंसी (7) रहते थे। एक बेटी प्रियंका है जिसकी शादी हो चुकी है। मयंक, पिता के साथ वेल्डिंग कारखाना चलाता और ठेकेदारी करता था। शनिवार को कमलेश पत्नी अरुणा और बेटे मयंक के साथ कार से गांव गए थे।

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

4 of 11
रविवार रात को लौटते वक्त चकेरी की रहने वाली भतीजी रोहिणी चतुर्वेदी उर्फ रुचि भी अपने सात साल के बेटे अर्पित उर्फ ज्ञान के साथ कार में बैठ गईं। कार जब कानपुर पहुंची तो कमलेश पहले रोहिणी को उनके घर चकेरी विमान नगर छोड़ने चल दिए।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

5 of 11
कोयला नगर चौकी के सामने हाईवे पर भीषण जाम लगा था। कार, मयंक चला रहा था। काफी देर जाम में फंसे रहने के बाद मयंक ने कार यू-टर्न लेकर विपरीत दिशा में मोड़ दी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

6 of 11
जिससे कार में बैठे कमलेश, अरुणा, रोहिणी, अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। चकेरी पुलिस सभी को काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा जहां से मयंक को हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

7 of 11
हैलट पहुंचने से पहले मयंक ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मयंक की पत्नी सोनी, रोहिणी के पति विजय चतुर्वेदी, पनकी में रहने वाली बहन प्रिंयका संग हैलट पहुंचे और चीखपुकार मच गई।

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

8 of 11
हादसे के बाद घर में सिर्फ प्रिंसी बची है। हादसे की सूचना मिलते ही मयंक की पत्नी सोनी तो रिश्तेदारों के साथ हैलट पहुंच गई। घर में सिर्फ अकेली बची प्रिंसी कुछ समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है। एकदम से मोहल्ले के सैकड़ों लोग दरवाजे पर क्यों जमा हो गए। रिश्तेदार क्यों रो रहे हैं, प्रिंसी के पूछने पर भी किसी ने उसे कुछ नहीं बताया।

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

9 of 11
देर रात प्रिंसी बस यही पूछती रही कि बाबा और पापा कब आएंगे... मम्मी कहां चली गईंं। रिश्तेदारों ने प्रिंसी को संभाला लेकिन सब को रोता देखकर वह रोने लगी। उसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भीग गईं। कई महिलाएं तो चेहरा छिपाकर रोती रहीं।

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

10 of 11
चकेरी हाईवे पर जाम से बचने के लिए उल्टी दिशा में कार चलाने की एक गलती से कमलेश त्रिपाठी का पूरा वंश ही खत्म हो गया। कार चला रहा मयंक, कमलेश का इकलौता लड़का था।
विज्ञापन

ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तस्वीरें...

11 of 11
कमलेश, उनकी पत्नी, बेटे मयंक की मौत के बाद परिवार में अब सिर्फ मयंक की पत्नी और सात साल की बेटी ही बची है। देर रात हादसे की सूचना मिलते ही शहर से लेकर गांव तक सभी रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। हैलट में मोहल्ले, रिश्तेदार सहित सैकड़ों लोग पहुंचे। एक साथ पांच शव देखकर सभी का दिल दहल उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें