उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले में एक के परिवार के 11 लोगों की हत्या के केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्यारे का टार्गेट केवल महिलाएं थीं।
2 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
वारदात, अमेठी जिले के महोना गांव में हुई। लड़कियां व तीन महिलाएं थीं, सभी को गला रेत कर मारा गया, जबकि परिवार के मुखिया का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
3 of 9
हत्याकांड
पुलिस मुखिया द्वारा पूरे परिवार की हत्या करके फांसी पर लटकने की बात कह रही है वहीं ग्रामीण इस हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश मान रहे हैं।
4 of 9
हत्यातकांड
- फोटो : amar ujala
महोना कस्बा निवासी जमालुद्दीन (45) कस्बे में ही बैट्री व गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान करता था। कस्बे से चंद फासले पर वह परिवार के साथ रहता था।
5 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
बुधवार रात घर पहुंच उसने घर वालों को एक दवा पीने को दी। कहा, इससे महिलाओं की सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं। दवा पीने के बाद परिवार के लोग सो गए।
विज्ञापन
6 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह जमालुद्दीन की पत्नी जाहिदा व पुत्री अफसरा बानो अर्ध बेहोशी की हालत में घर से बाहर निकलीं। दोनों की हालत देख ग्रामीण घर के अंदर दाखिल हुए तो सन्न रह गए।
7 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
फर्श पर जमालुद्दीन की पुत्री आफरीन (18), मरियम (11), सानिया (8), उजमा (5), जमालुद्दीन के भाई शमसुद्दीन की पत्नी हुस्ना बानो (35), शमसुद्दीन की पुत्री रुबीना (17) व तहसीन बानो (8) के अलावा जमालुद्दीन के भाई रईस की पत्नी तबस्सुम (30) के साथ रईस की पुत्रियों महक (7) और निगार फातिमा (6) के शव पड़े थे।
8 of 9
मर्डर
- फोटो : amar ujala
अस्पताल में भर्ती जमालुद्दीन की पत्नी जाहिदा व पहली पत्नी की पुत्री अफसरा बानो ने अधिकारियों को बताया कि चूंकि उसने सिर्फ महिलाओं को ही दवा पिलाने को कहा था इसलिए उसने बेटे असब (6) व भतीजे रहमान (7) को घर में होने के बावजूद दवा नहीं पिलाई। दवा पीने के बाद सभी बेहोश हो गए।
सुबह उठने पर उन्होंने 11 शव देखे। मौके पर जमालुद्दीन का पुत्र असब (6) व रईस का पुत्र अब्दुल रहमान (7) जीवित मिले। आक्रोशित ग्रामीण घंटों बाद शांत हुए तो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।