बिहार में महागठबंधन के हाथों मिली हार से भाजपा का मिशन यूपी अब बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं, कुछ ऐसी चुनौतियां भी हैं जो कि जिनसे पार पाना यूपी भाजपा के लिए बेहद अहम हैं। अगर ये मुद्दे हल न किए गए तो बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम यूपी के विधानसभा में भी दोहराया जा सकता है।
विज्ञापन
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
2 of 11
एक विश्वसनीय चेहरा मिशन यूपी के लिए भाजपा को एक विश्वसनीय चेहरा सामने लाना ही होगा, जिसके नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ सके। गौरतलब है कि बिहार में मिली हार के लिए एक यह कारण भी गिनाया जा रहा है।
विज्ञापन
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
3 of 11
स्थानीय नेतृत्व को करना होगा मजबूत भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए एक चेहरे के अलावा स्थानीय नेतृत्व को भी मजबूत करना होगा। यूपी भाजपा नेताओं की आपसी टसल को खत्म कर एक टीम के रूप में उन्हें लाना होगा, जिससे कि एक ईकाई के रूप में सपा व बसपा को चुनौती दी जा सके।
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
4 of 11
कार्यशैली को लेकर गहरी चिंता बिहार चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा के बुजुर्ग नेताओं ने पार्टी की नई कार्यशैली को लेकर भी गहरी चिंता जताई है। यहां तक कि मुरली मनोहर जोशी जैसे बड़े नेता को भी दरकिनार कर दिया गया। लोकसभा चुनाव में चुनावी रणनीति से लेकर टिकट बंटवारे तक में प्रदेश के दिग्गज नेता हाशिए पर ही रहे।
विज्ञापन
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
5 of 11
मोदी वेव खत्म दिल्ली व बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह कहा जा सकता है कि जिस मोदी वेव पर सवार होकर भाजपा ने 2014 के आम चुनाव में अप्रत्याशित सफलता पाई। अब वह गुजरे वक्त की बात हो चुकी है।
विज्ञापन
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
6 of 11
अखिलेश का विकास का रास्ता यूपी की सपा सरकार ने अभी से 2017 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतलब साफ है कि सपा सरकार भी आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेगी। वहीं, मेट्रो प्रोजेक्ट व आगरा एक्सप्रेस वे के पूरे होने पर राज्य सरकार को जनता को विकास का भरोसा दिलाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।
विज्ञापन
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
7 of 11
बसपा का उभार कड़ी चुनौती अभी तक शांत नजर आ रही बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिस तरह कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा है व केंद्र पर हमले बोले हैं, उससे स्पष्ट है कि वह भी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगी, क्योंकि विरोधी भी कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी तारीफ करते हैं।
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
8 of 11
बिहार के परिणाम ने जगाई उम्मीद जिस मोदी वेव पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद सवाल खड़े हुए, बिहार चुनाव परिणाम ने उसी के खात्मे की घोषणा कर दी। अत: भाजपा विरोधी पूरे जोश में हैं।
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
9 of 11
विकास पर देना होगा हिसाब प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी की तस्वीर बदलने पर जोर दिया था। मिशन यूपी जीतने के लिए उन्हें बताना हो कि उन्होंने यूपी के लिए क्या किया?
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
10 of 11
अखिलेश व मायावती से लोहा लेने वाला नेता भाजपा को एक ऐसे चेहरे की जरूरत होगी जो मुख्यमंत्री अखिलेश व बसपा सुप्रीमो मायावती के बराबर हो। जो कि एक बड़ी चुनौती है।
'मिशन यूपी' फतह के लिए भाजपा के सामने हैं ये दस चुनौतियां
11 of 11
यहीं से तय होगा 2019 का परिणाम भाजपा के लिए यूपी की चुनौती इसलिए भी अहम है क्योंकि यूपी से ही पार्टी को सर्वाधिक 71 सांसद मिले हैं। ऐसे में यूपी हाथ से निकलने का मतलब है कि 2019 में भाजपा का केंद्र की सत्ता में लौटने का सपना भी अधूरा ही रह जाएगा।