यूपी के कानपुर शहर में कुछ लड़कों ने अवैध गोदाम पर जलती हुई सिगरेट फेंक दी। इससे दो गोदाम और दो दुकान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
यूपीः जलती सिगरेट फेंकने से अवैध गोदामों में लगी भीषण आग
2 of 6
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार शाम को हाइटेंशन लाइन ने नीचे बने दो अवैध गोदामों में आग लग गई।
विज्ञापन
यूपीः जलती सिगरेट फेंकने से अवैध गोदामों में लगी भीषण आग
3 of 6
ये दोनों कबाड़ के अवैध गोदाम थे। झोपड़ीनुमा गोदाम में कबाड़ का सामान था। गोदामों के पास एक ढाबा और विशाल ट्रांसपोर्ट की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।
यूपीः जलती सिगरेट फेंकने से अवैध गोदामों में लगी भीषण आग
4 of 6
इस भीषण आग को काबू में करने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में करीब छह घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
यूपीः जलती सिगरेट फेंकने से अवैध गोदामों में लगी भीषण आग
5 of 6
आग की सूचना पाकर एसीएम 7 बीबी वर्मा भी जांच करने मौके पर पहुंचे। इन अवैध गोदामों के नीचे फर्टिलाइजर गैस भी निकल रही थी। इस वजह से इसने भीषण रूप ले लिया
यूपीः जलती सिगरेट फेंकने से अवैध गोदामों में लगी भीषण आग
6 of 6
ऐसा बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को नशे में धुत तीन लड़के यहां बैठकर सिगरेट पी रहे थे। इन लड़कों ने जलती हुई सिगरेट गोदाम पर फेंकी। उसी वजह से ये हादसा हुआ। फोटोः ओपी वाधवानी, कानपुर