बीयर के शौकीन लोगों के पास बीयर पीने का एक दमदार बहाना हमेशा तैयार होता है कि ऐसा करने से उन्हें पथरी की शिकायत नहीं होगी। हालांकि इस खबर को पढ़ने के बाद अब आप ये बहाना नहीं मार पाएंगे। जी हैं हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि ज्यादा बीयर पीने से किडनी में पथरी की दिक्कत बढ़ सकती है। अगर आपको पथरी की शिकायत पहले से ही हैं तो बीयर पीने से ये समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
आगे की स्लाइड्स में जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
बीयर
आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि बीयर पीने से पथरी यूरीन के रास्ते बाहर आ जाती है। लेकिन डॉक्टर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। आरजी स्टोन यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपिक हॉस्पिटल में कंसल्टेंट डॉ. प्रकाश जोशी कहते है कि जो लोग पहले से ही पथरी की वजह से परेशान हैं उन लोगों को बीयर पीने से हमेशा बचना चाहिए।
ज्यादा बीयर पीने से पेशाब में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और यही बढ़ा हुआ एसिड का स्तर बाद में पथरी बन जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
बीयर
हालांकि शोध में इस बात को भी नहीं नकारा है कि अगर बीयर पीने वाले व्यक्ति को सिर्फ 4एमएम साइज तक की ही पथरी है तो वो बीयर पीने से नष्ट नहीं होगी। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिले हैं।
4 of 5
पानी
डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की किडनी में पथरी हो तो उसे बीयर की जगह खूब सारा पानी पीना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को पूरे दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।