फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: क्या आप भी भूख न लगने की समस्या से हैं परेशान? दिनचर्या में इन योगासनों को शामिल करके पाइए लाभ

Fri, 01 Apr 2022 11:05 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भूख बढ़ाने वाले उपाय - फोटो : iStock
भूख न लगना, कई लोगों में एक सामान्य समस्या देखी गई है, हालांकि यह समस्या इतनी सामान्य नहीं है। भूख न लगने से भोजन की इच्छा नहीं होती है जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती है। इस स्थिति में न सिर्फ आप कमजोर हो सकते हैं, साथ ही कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि पहले से ही कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी लोगों को भूख में कमी महसूस होने लगती है, ऐसे में इस लक्षण पर सावधानी से ध्यान देने की आवश्यकता है। कभी-कभी सर्जरी, दवाइयों के दुष्प्रभाव, बीमारी और कैंसर जैसी गंभीर समस्या भी भूख कम लगने का कारण बन सकती है। 

यदि आप भी लगातार भूख न लगने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह ले लें। समय पर स्थिति की सही निदान किया जाना बहुत आवश्यक होता है। भूख की कमी से छुटकारा पाने के लिए कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। योगासनों का नियमित अभ्यास न सिर्फ शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने में सहायक है, साथ ही यह आपको स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका नियमित अभ्यास करके आप भूख की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
भूख बढ़ाने वाले योगासन - फोटो : Pixabay
बद्धकोणासन (बटरफ्लाई पोज)
भूख बढ़ाने, पाचन को ठीक करने और कब्ज को दूर करने के लिए नियमित रूप से बटरफ्लाई पोज का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पेट की समस्याओं को ठीक करने के साथ चर्बी को कम करने से लेकर गठिया, पीठ दर्द, हृदय रोग, बवासीर जैसी कई समस्याओं में भी इस योगासन के फायदे हो सकते हैं। जिन लोगों को अक्सर तनाव की समस्या रहती है उनके लिए भी इस आसन का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
पवनमुक्तासन योग पेट के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay
पवनमुक्तासन योग
पवनमुक्तासन योग का अभ्यास पेट की लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। भूख को नियंत्रित करने में भी इसे विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की समस्या होती है, उन्हें भूख कम लगने और पेट से संबंधित समस्याओं का जोखिम हो सकता है। पवनमुक्तासन योग का नियमित रूप से अभ्यास करना इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
बालासन योग के क्या लाभ हैं? - फोटो : iStock
बालासन योग
बालासन या चाइल्ड पोज का अभ्यास कई तरह से आपके लिए लाभदायक हो सकता है। पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ कमर और रीढ़ के तनाव-दर्द को कम करने और मस्तिष्क की तंत्रिताओं को आराम देने में इसके लाभ पाए गए हैं। बालासन योग का अभ्यास उन लोगों के लिए भी काफी कारगर माना जाता है जिनको सामान्य से कम भूख लगती है। यह आसन इस समस्या से आसानी से छुटकारा दिलाने में आपके लिए सहायक हो सकता है। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें