आज के दौर में हर किसी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है, खुद को स्वस्थ रखना। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आजकल कई तरह की बीमारियां हमारे आसपास मौजूद हैं, जो हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें अपना शिकार बना लेती हैं। यही नहीं, कई लोग हाथों के दर्द और पैरों के दर्द की समस्या से घिर जाते हैं और फिर उन्हें इसकी वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्दियो में ठंड होने की वजह से ये दर्द काफी बढ़ भी जाता है। ऐसे में ये लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं और कई घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं। इनके अलावा अगर आप चाहें तो योग की मदद से हाथ-पैरो में होने वाले दर्द में काफी आराम पा सकते हैं। साथ ही योग आपके हाथ-पैर को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि हर कोई योग को चुने और रोजाना नियमित रूप से योगासन करें। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही योग आसन के बारे में बताते हैं, जो आपके हाथ-पैरों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।