फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: नहीं मिल पाता है व्यायाम के लिए वक्त तो चलते फिरते करें इन योगासनों का अभ्यास

Fri, 10 Jan 2025 12:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चलते-फिरते और अपने रोजमर्रा के काम करते हुए भी कुछ आसान योगासन किए जा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे योगासन जो आप कहीं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : istock
Yoga Tips: आजकल की व्यस्त जीवनशैली में खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अपनी सेहत को भी अनदेखा कर देते हैं। फिट और स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक सक्रियता को बनाए रखना जरूरी है, इसके लिए व्यायाम एक विकल्प है। हालांकि व्यस्तता के चलते लोगों के पास व्यायाम का भी वक्त नहीं होता।

लेकिन अगर आप फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो नियमित योग का अभ्यास जरूर करें। अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। चलते-फिरते और अपने रोजमर्रा के काम करते हुए भी कुछ आसान योगासन किए जा सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे योगासन जो आप कहीं भी कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास के लिए आपको अलग से वक्त निकालने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप सुबह के वक्त या शाम को जब भी फ्री हों, अभ्यास कर सकते हैं। ताड़ासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों को पास रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और उंगलियों को आपस में जोड़ें। ये अभ्यास आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। 

Yoga Tips: छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

विज्ञापन

3 of 5
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन 

आप घर पर, दफ्तर या कॉलेज में जहां भी सहज महसूस करें और वक्त हो वृक्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को घुटने तक मोड़ कर दूसरे पैर पर रखें। दोनों हाथों को प्रार्थना मुद्रा में जोड़ें। इस दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखें। 

4 of 5
हस्तपादासन - फोटो : Amar Ujala
हस्तपादासन

इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। इस आसन को आप कभी भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिस्तर पर करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : Adobe
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें