फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास करते समय जरूर रखें इन चार बातों का ध्यान, मिल सकते हैं गजब के फायदे

Tue, 31 Aug 2021 02:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
योग करते समय रखें इन चार बातों का ध्यान - फोटो : iStock
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में अगर कुछ सबसे ज्यादा जरूरी है, तो वो है खुद को स्वस्थ रखना। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि कोरोना वायरस महामारी ने लगभग हर किसी को ये सिखा दिया और बता भी दिया कि अगर आप बीमारियों से कोसों दूर रहना चाहते हैं, तो आपको स्वस्थ रहना होगा, फिट रहना होगा और शरीर को बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से मजबूत बनाना होगा, ताकि बीमारी की चपेट में आने पर आपका शरीर उससे बेहतर तरीके से न सिर्फ लड़ पाए बल्कि जीत भी पाएं। ऐसे में आजकल लोग योग का सहारा ले रहे हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही कई अन्य फायदे देने का भी काम करता है। लेकिन हमें ये समझना होगा कि योगाभ्यास करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि तभी जाकर हमें फायदा मिल पाएगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में, जो आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
योग करते समय रखें इन चार बातों का ध्यान - फोटो : iStock
खाली पेट ही योग करें
  • उस समय योग करें, जब आपके शरीर में आराम करने के बाद अच्छी ऊर्जा मौजूद हो। ये समय सुबह या शाम का हो सकता है। कोशिश करें कि खाली पेट ही योगाभ्यास करें। वहीं, अगर आप भोजन खा चुके हैं, तो कम से कम दो घंटे बाद ही योग करें।
विज्ञापन

3 of 5
योग करते समय रखें इन चार बातों का ध्यान - फोटो : Pixabay
शोर-शराबे से दूर रहें
  • खाली जमीन पर योग करने की जगह पर मैट, चटाई जरूर बिछाएं। इससे आपको योग करने में आसानी होती है। योग करते समय पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित करें, इसके लिए आप अपने मोबाइल को कुछ वक्त के लिए खुद से दूर रख सकते हैं और एकांत जगह पर योग कर सकते हैं।

4 of 5
योग करते समय रखें इन चार बातों का ध्यान - फोटो : iStock
पहले समझें, फिर करें
  • आप अपने योग की शुरुआत सूर्य नमस्कार से कर सकते हैं। ये एक बेहतर वार्म अप होता है और इससे शरीर मे रक्त संचार तेजी से होता है। हर योग आसन को करते समय उसको अच्छे से समझें और तभी उसे करें, क्योंकि गलत तरह से करने पर आपको कई तरह की दिक्कतें जैसे- पेट में दर्द, शरीर में दर्द, ऐंठन आदि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग करते समय रखें इन चार बातों का ध्यान - फोटो : istock
ट्रेनर है जरूरी
  • ध्यान रहे कि अगर आपकी कोई सर्जरी हुई है, आपको कोई गंभीर चोट लगी थी आदि। इन स्थिति में आपको डॉक्टर या ट्रेनर से सलाह के बाद ही योग करना चाहिए। ध्यान रहे कि जब तक आप पूरी तरह खुद से योग नहीं कर पा रहे हैं, कम से कम तब तक तो आपको एक अच्छे ट्रेनर की देखरेख मेंं ही योगाभ्यास करना चहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें