Yoga Tips: किसी व्यक्ति के बाल उसकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। महिला और पुरुष दोनों ही चाह रखते हैं कि उनके बाल घने और काले और मजबूत हों लेकिन मौसम, प्रदूषण, पौष्टिकता की कमी और बिगड़ती जीवनशैली के कारण लोगों के बालों पर गलत असर हो रहा है। कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं, बाल झड़ने लगते हैं और ग्रोथ भी रुकने लगती है। बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कई हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। इन उत्पादों के कैमिकलयुक्त होने के कारण बालों पर अधिक नुकसान होने लगता है। बाल झड़ने से रोकने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए योगासन का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं, वह भी योग के जरिए बालों को काला, घना और मजबूत बना सकते हैं। ये रहे बालों की समस्या से निजात पाने के लिए योगासन।