Yoga Tips: अक्सर पढ़ाई करते समय बच्चों का ध्यान भटकने लगता है। वह पढ़ाई से ज्यादा अपने आसपास की चीजों में ध्यान लगाते हैं। काफी पढ़ाने के बाद भी उन्हें पाठ याद नहीं रहते हैं। जिस चैप्टर की अच्छे से तैयारी कराई गई हो, परीक्षा में बच्चे उसका उत्तर ही भूल जाते हैं। ऐसा लगभग बहुत बच्चों के साथ होता है। जिस कारण माता पिता बच्चे की शिक्षा और भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं। पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान न दे पाने पर माता पिता अक्सर बच्चों को डांटते हैं लेकिन उनपर दबाव बनाने या डराने से बेहतर है, बच्चे की इस समस्या का समाधान करें। बच्चे का मन एकाग्र रखने, पढ़ाई पर ध्यान लगाने के साथ ही याददाश्त बढ़ाने के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास करा सकते हैं।
योग विशेषज्ञ के मुताबिक, योगास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास करने से मन शांत रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है। ऐसे योगासनों के अभ्यास की आदत बच्चों में डलवाएं ताकि पढ़ाई के समय उनका ध्यान न भटके और वह शारीरिक और मानसिक तौर पर सेहतमंद बनें।