अक्सर हमारी गलत आदतों के कारण हमारा बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो बहुत ज्यादा झुक कर चलते हैं। कई लोगों का पेट बाहर निकल आता है, तो कुछ लोगों का कमर का हिस्सा बाहर की तरफ निकला हुआ होता है। इन गलत बॉडी पोस्चर के कारण व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अमूमन ये देखने को मिलता है कि हमारी गलत लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर के भीतर कई परेशानियां जन्म लेती हैं। इससे व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाती है। कंधे, कमर और गर्दन में भी कई दिक्कतें आती हैं। योग के जरिए हम अपने बॉडी पोस्चर को ठीक कर सकते हैं। ऐसे कई योगासन हैं, जिन्हें रोजाना करने से शरीर की दशा ठीक होती है। कुबड़ापन जैसी समस्या से हमको छुटकारा मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वह कौन कौन से योगासन हैं, जिनकी मदद से हम अपने बॉडी पोस्चर को ठीक कर सकते हैं।