फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: सर्दियों में सभी को करने चाहिए इन योगासनों के अभ्यास, शरीर को मिलेगी अंदरूनी गर्मी और शक्ति

Thu, 06 Jan 2022 12:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सर्दियों के लिए योगासन - फोटो : Pixabay
सर्दियों के मौसम में बाहर के बढ़ते तापमान के हिसाब से शरीर को गर्म रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। इसके लिए योगासनों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। योग आपके शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखने और मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। 

योग विशेषज्ञ कहते हैं, योग का नियमित अभ्यास करना कई तरह से लाभदायक हो सकता है। सर्दियों में रोजाना योग के अभ्यास से होने वाले सेहत के फायदों के बारे में आइए आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शीर्षासन योग के लाभ - फोटो : iStock
शीर्षासन का अभ्यास
शीर्षासन योग को शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। शीर्षासन के अभ्यास के लिए आपको अधिक फोकस और कोर एंगेजमेंट की जरूरत है। शीर्षासन एक आदर्श मुद्रा है जो आपको सर्दियों के महीनों के दौरान गर्म और मजबूत रखने में मदद करता है। इस आसन का अभ्यास आपके पूरे शरीर को मजबूत करने के साथ दिमाग को शांत करने में भी सहायक माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
नौकासन के फायदे - फोटो : istock
बोट पोज का अभ्यास
बोट पोज या नौकासन योग का अभ्यास करना सर्दियों में आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह योग एब्डोमिनल और हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर के संतुलन को बनाए रखने के साथ शरीर के तापमान को भी ठीक रखने में इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। शरीर की मांसपेशियों को इस अभ्यास से लाभ मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्लैंक पोज योग के फायदे - फोटो : Pixabay
प्लैंक पोज का अभ्यास
सर्दियों के मौसम में प्लैंक पोज के अभ्यास को भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी फायदेमंद मानते हैं। शरीर को आंतरिक मजबूती देने के साथ और संतुलन में सुधार करने के लिए इस मुद्रा का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। कोर को मजबूत करने वाला यह व्यायाम आपको सर्दी में गर्म रखने में भी मदद करता है। पेट के आसापास की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए वर्षों से इस योग का अभ्यास किया जाता रहा है। 

------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें