ये तो सभी जानते हैं योग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। योग से केवल शरीर ही स्वस्थ नहीं होता है बल्कि मन को भी तरोताजा और शांत रखने में ये मदद मिलती है। हर कोई अपने शरीर की समस्याओं के अनुसार ही योग के आसन करता है। कभी-कभी शरीर की बहुत सारी समस्याएं ग्रह नक्षत्रों से भी जुड़ी हुई होती है। अगर योग का सही तरीके से लाभ उठाना है तो अपनी राशि के अनुसार इन योगासनों का अभ्यास करें।
विज्ञापन
2 of 13
- फोटो : yoga
मेष राशि
मेष राशि के लोग मानसिक रूप से मजबूत होते हैं इसलिए इस राशि वालों को हस्तपादासन का अभ्यास फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : pixa
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को दूसरों की तारीफ करना बेहद पसंद होता है। इसलिए इन राशि वालों को असानास का अभ्यास करना फायदेमंद होगा। योग के इस आसन से स्वाद, स्पर्श और महक को समझने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।
4 of 13
- फोटो : pixabay
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा उनके हाथ होते हैं। इसलिए वशिष्ठासन मुद्रा का अभ्यास इनके लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : pixa
कर्क राशि
कर्क राशि वाले मुख्य रूप से कमजोर पाचन की समस्या से जूझ रहे होते हैं इसलिए इन राशि वालों को वशिष्ठासन या अर्धचन्द्राकार योग का अभ्यास करना लाभदायक होता है।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : pixa
सिंह राशि
इस राशि वाले जातक दिल से मजबूत होते हैं। ये साहसी और भक्ति से ओतप्रोत होते हैं इसलिए सिंह राशि वालों को भुजंगासन करना चाहिए। योग की ये मुद्रा मानसिक रूप से शांति पहुंचाने में मदद करती है।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : pixa
कन्या राशि
कन्या राशि जातक लोग ज्यादातर पेट और तंत्रिका विकारों से ग्रस्त होते हैं। इसलिए इन्हें विपरीत योग मुद्रा करनी चाहिए। योग के इस आसन से सभी तरह के तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
8 of 13
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का संतुलन स्तर थोड़ा अधिक होता है इसलिए इनको नवासन का अभ्यास करना चाहिए।
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का फेफड़ें, आंतें और गले में विकार की समस्या होती है। इस तरह की बीमारियों के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास लाभकारी होता है।
10 of 13
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को त्रिकोणासन का अभ्यास करना चाहिए। क्योंकि इन जातको के कूल्हे और जाघों में समस्या होती है।
11 of 13
मकर राशि
मकर राशि वालों को वीरभद्रासन करना फायदेमंद होता है। योग के इस आसन से घुटनों और पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के पैरों और एड़ी के पास वाले हिस्सों में अक्सर चोट लगने का भय होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को सेतु बंधासन करना चाहिए। इस आसन को करने से गर्दन, छाती, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी के खिंचाव में आराम मिलता है।