फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बचपन से ही योग की आदत बनाना बेहतर जीवन गुणवत्ता में सहायक, बच्चों को जरूर कराएं ये अभ्यास

Thu, 22 Sep 2022 01:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
योग से हर उम्र के लोगों के मिलता है लाभ - फोटो : Istock
योग के अभ्यास की आदत संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक मानी जाती है। कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के शिकार लोगों को योग के नियमित अभ्यास से लाभ प्राप्त हुआ है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोग योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं, हालांकि यदि बचपन से ही अभ्यास की आदत बनाई जाए तो न ये सिर्फ रोग-विकारों को कम करने में मददगार हैं, साथ ही इससे जीवन की गुणवत्ता को भी ठीक रखने में मदद मिल सकती है।

योग विशेषज्ञ कहते हैं बचपन से ही योग के अभ्यास की आदत बनाना मानसिक और शारीरिक विकास को तेज करने का सबसे कारगर तरीका हो सकता है। जो बच्चे नियमित योग का अभ्यास करते हैं उनमें मोटापा की समस्या कम देखी गई है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वजन को नियंत्रित बनाए रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। कम उम्र से योग को दिनचर्या में शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य लाभ और बौद्धिक क्षमता में विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सभी बच्चों के लिए रोजाना किन योगासनों के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ आवश्यक और लाभकारी मानते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
सर्वांगासन योग से मिलता है लाभ - फोटो : istock
सर्वांगासन योग से मिलता है लाभ

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि सर्वांगासन योग  के नियमित अभ्यास की आदत बनाना बच्चों को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक हो सकती है। मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर उसे पोषण देने के साथ हाथ और पैर को मजबूत करने, रीढ़ की हड्डी को लचीला रखने और मोटापे के जोखिम को कम करने में इस योग के नियमित अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।  सर्वांगासन योग का अभ्यास बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
वृक्षासन योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
वृक्षासन योग से मिलता है लाभ

वृक्षासन योग संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में बच्चों के लिए कारगर माना जाता है। हाथों और पैरों को टोन करने के साथ यह आसन पीठ को मजबूत करने में मदद करती है। इस योग के अभ्यास से कम हाइट की समस्या को दूर करने में लाभ मिल सकता है। वृक्षासन योग एकाग्रता शक्ति और ध्यान को बढ़ाने के साथ मन-शरीर के  संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है। बच्चों को नियमित रूप से इस योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
सूर्य नमस्कार योग से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
सूर्य नमस्कार के अभ्यास

सूर्य नमस्कार कई प्रकार के अति प्रभावी योगासनों का सामंजस्य माना जाता है जो तंत्रिका तंत्र को आराम देने के साथ रक्त संचरण को बढ़ाने और मांसपेशियों की शक्ति बनाने में सहायक माना जाता है। पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ शारीरिक लचीलेपन बढ़ाने और याददाश्त में सुधार करने के लिए इस योग का अभ्यास करना लाभकारी माना जाता है। सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का हर दिन अभ्यास की आदत बनाना बच्चों के संपूर्ण विकास और पोषण के लिए सहायक होता है। 



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें