स्कूली बच्चों को ले जरा ऑटो टक्कर लगते ही उछलकर दूर जा गिरा। सभी बच्चे उसके नीचे दब गए। घायल बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल बच्चों को निकाला।
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास के पास सड़क पार करते समय स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार सफारी ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से स्कूली वैन पलट गई। उसके नीचे स्कूली बच्चे दब गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे में घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक, खाती बाबा निवासी रवि शर्मा बृहस्पतिवार को कैथेडिल स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जा रहा था। उसमें 9 बच्चे भरे हुए थे। जैसे ही वह पहुंज रोड से आवास विकास चौराहा पार कर रहा था तभी शिवपुरी रोड से आए एक तेज रफ्तार सफारी कार में स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगते ही ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। सभी बच्चे उसके नीचे दब गए। घायल बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल बच्चों को निकाला।
4 of 5
बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मोहित श्रीवास्तव (14) कृष्णा (12) आस्था चौधरी (12) अंश राजपूत (10) देव कनौजिया (13) एवं चालक रवि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां वंश कृष्णा और अंश की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकि घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।