शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करने की सलाह दी जाती है। योग न सिर्फ मानसिक, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं। आज हम नए साल 2022 में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में इस साल न्यू ईयर रेजोल्यूशन में क्यों न सेहतमंद रहने का प्रण लिया जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इसके लिए योग आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। कोरोना के इस दौर में जब सभी लोग अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के प्रयास में लगे हुए हैं, ऐसे में दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। योगासन न सिर्फ शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मददगार हो सकते हैं, साथ ही कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी कम कर देते हैं।
योगासन, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने जाते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं किन योगासनों के नियमित अभ्यास से आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं?