फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2022: थिरकते कदमों से नए वर्ष का स्वागत, तस्वीरों में देखें कैसे मना जश्न

Sat, 01 Jan 2022 10:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
रंगोली, फूल, और अल्पनाओं से सजे अरमान लेकर शुक्रवार रात काशी नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल में प्रवेश कर गई। सपनों को पंख लगाने के लिए तैयार लोगों ने साल के आखिरी दिन के हर लम्हे को यादगार बनाने की कोशिश की। गंगा पार रेत पर युवाओं ने नव विहान से पहले उम्मीदों के कदम बढ़ाए। घाटों पर युवा मित्र मंडली के साथ मस्ती करते दिखे। साथ ही बधाइयों का सिलसिला चला।

नए साल की अगवानी में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी खुशियों के रंग में रंगे नजर आए। साल का आखिरी दिन खुशी और उत्साह से भरा रहा। तीन दिन की बदरी के बाद शुक्रवार को धूप खिली तो हर कोई गंगा पार साल के आखिरी दिन को यादगार बनाने में जुट गया।
दिन भर की मौज-मस्ती के बाद जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची हर तरफ आतिशबाजी के नजारे आसमान में इंद्रधनुषी छटा बिखेरने लगे। सोशल मीडिया पर हैपी न्यू ईयर के संदेशों की बाढ़ सी आ गई।
विज्ञापन

2 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
शिवपुर स्थित स्वास्तिक गार्डेनिका, लहरतारा स्थित महावीर हाइट्स, लंका स्थित कामधेनु अपार्टमेंट सहित शहर के अन्य सोसाइटी में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। डीजे पार्टी में बच्चों संग महिलाओं और पुरुषों ने जमकर मस्ती की। 
 
विज्ञापन

3 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
शहर के मसीही समुदायों ने वॉच नाइट पार्टी संग नए साल का आगाज किया। लाल चर्च में पादरी संजय दान ने विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने सभी को प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर विजय दयाल, प्रभा दयाल, रोजी फिलिप, रोमा, वीनस, शीला आदि मौजूद रहे।

4 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
लक्सा स्थित श्याम मंदिर के स्वर्ण जयंती पर शुक्रवार को मारवाड़ी समाज की ओर से श्याम प्रभु की झांकी रंग-बिरंगे फूलों से सजाई गई। मंदिर परिसर को सजाया गया था। समाज की ओर से भजनों के जरिए श्याम प्रभु का गुणगान किया गया। इस अवसर पर दीपक बजाज, अजय खेमका, जयप्रकाश, सुरेश तुलस्यान, सुशील, विजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नए साल पर दोस्तों को बधाई देेने के लिए युवाओं व बच्चों ने उपहार खरीदें। दुर्गाकुंड, नदेसर, सिगरा, लंका स्थित गिफ्ट गैलरी में देर शाम तक युवा ग्रीटिंग कार्ड व उपहारों की खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उपहारों के साथ अपने चहेतों को नए साल की बधाई देने के लिए लोग गुलाब के फूल और तरह-तरह के बुके तैयार करवा रहे हैं। मलदहिया फूल मंडी, लंका, दुर्गाकुंड, सिगरा, लहुराबीर, चेतगंज, अर्दली बाजार सहित शहर के अलग-अलग जगहों पर अस्थायी स्टॉल लगे हैं। जहां युवा दोस्तों के लिए फूलों की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नृत्य और संगीत के जश्न के साथ नए साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न को उल्लास, उमंग और उत्साह संग मनाने के लिए किसी ने घरों की छत को अपना ठिकाना बनाया तो किसी ने सर्द रात में बगीचे में बोन फायर पार्टी का आनंद लिया। परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों संग हर कोई नए साल की रात को यादगार बनाने में लगा रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें