आप भी बचपन से ही सुनते आ रहे होंगे, ''उन्हीं लोगों को स्वस्थ माना जा सकता है जिनका पाचन हमेशा ठीक रहता है।'' पाचन तंत्र, कई अंगों का एक समूह है जो भोजन को पचाने और तमाम प्रकार के पोषक तत्वों को इकट्ठा करके शरीर को ऊर्जा देता है। पाचन तंत्र भोजन और तरल पदार्थों से कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और विटामिन आदि को एकत्रित करके शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। अब अगर किसी को पाचन तंत्र से संबंधित समस्या हो तो सोचिए उसका जीवन कितना कठिन हो सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों के पाचन तंत्र में दिक्कत होती हैं उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों के पेट में सूजन, दर्द, एसिडिटी और कब्ज की समस्या अक्सर बनी रहती है। इन समस्याओं से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करने को मजबूर हैं। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसे लोगों के लिए योग एक बेहतर विकल्प हो सकता है। योग के माध्यम से पाचन संबंधी दिक्कतों को आसानी से ठीक करने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जो पाचन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।