शरीर में बढ़ी हुई फैट की मात्रा न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देती है, साथ ही इसके सेहत पर भी कई तरह के नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। पर क्या बढ़े हुए फैट को कम करना इतना आसान है? आमतौर पर शरीर के बढ़े हुए फैट को कम करना लोगों के लिए बड़ी चुनौती होती है। डाइटिंग से लेकर रनिंग तक, जिम से लेकर तमाम तरह के फैट बर्नर उपकरणों के इस्तेमाल तक लोग इसके लिए तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में लाते हैं, पर इससे लाभ बहुत कम ही मिल पाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फैट बर्न करने के लिए आहार और शारीरिक गतिविधियों के संयोजन की आवश्यकता है। अगर आप भी शरीर के बढ़े हुए फैट की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए जीवनशैली में योग को शामिल करके आसानी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई तरह के योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करना फैट को बर्न करने में मददगार हो सकता है। इन आसनों को रोजाना सही तरीके से अभ्यास करके आप कुछ ही दिनों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए ऐसी ही तीन योगासनों के बारे में जानते हैं जो फैट बर्न करने में आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।