फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बुढ़ापे को दूर रखने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Fri, 05 Jul 2024 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
yoga new - फोटो : istock
Yoga For Anti Aging: उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति में कई बदलाव आने लगते हैं। शारीरिक परिवर्तन सबसे पहले नजर आता है। जैसे बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आना, नजर कमजोर होना, त्वचा का लटकना, कमजोरी, कम ऊर्जा, जल्दी थकान महसूस करना, बालों में सफेदी आना सामान्य लक्षण हैं। इसके अलावा बौद्धिक स्थिति में भी परिवर्तन होते हैं, जैसे याददाश्त कमजोर होना, ध्यान केंद्रित न हो पाना। साथ ही स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं, जैसे डायबिटीज, हृदय रोग आदि।

बुढ़ाने की इन्हीं समस्याओं से दूर रहने के लिए पहले से ही एहतियात बरतते बचा जा सकता है। बुढ़ापे को खुद से दूर रखने के लिए कुछ योगासन बहुत असरदार हैं। इनके अभ्यास से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ती उम्र में नहीं होतीं, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहती हैं, जिससे वृद्धावस्था वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आइए जानते हैं बुढ़ापे को दूर रखने वाले योगासनों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
वीरभद्रासन - फोटो : istock
वीरभद्रासन

इस आसन को वाॅरियर पोज कहते हैं, जिसके अभ्यास से पिंडली और घुटने की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। उम्र बढ़ने के साथ होने वाली घुटनों व टांगों में दर्द की समस्याएं नहीं हो पाती हैं। जिन लोगों को टांग में दर्द की शिकायत होती है, उन्हें वीरभद्रासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
वृक्षासन योग - फोटो : istock
वृक्षासन

इसे ट्री पोज कहते हैं, जिसमें शरीर का आकार किसी पेड़ की तरह होता है। इस आसन से शरीर के पोस्चर में सुधार होता है। खराब पोस्चर के कारण बढ़ती उम्र में शारीरिक मुद्रा खराब हो जाती है। वृक्षासन पोस्चर ठीक करता है, कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है और बुढ़ापे में कंधों व गर्दन के दर्द को कम करता है। इस आसन के अभ्यास से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से भी बचा जा सकता है। 

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

इस आसन से त्वचा संबंधी विकारों को बचाव होता है। भुजंगासन के नियमित अभ्यास से खून साफ रहता है और आॅक्सीजन की आपूर्ति दिमाग तक होती है। चेहरे पर निखार लाने के लिए भुजंगासन का नियमित अभ्यास करें। बुढ़ापे में भी जवां दिखने के लिए यह आसन असरदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें