फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2022: क्या ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं योगासन, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Tue, 21 Jun 2022 12:35 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज में योग के क्या लाभ हैं? - फोटो : istock
मधुमेह, मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी से संबंधित विकार है, इसमें रक्त शर्करा का स्तर काफी तेजी से बढ़ने लगता है जिसके कारण शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ब्लड शुगर का कम या अधिक होना दोनों ही गंभीर स्थिति है, ऐसे में सभी लोगों को इसे नियंत्रित रखने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। पर सिर्फ आहार संबंधी सुधार को विशेषज्ञ ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त नहीं मानते हैं, इसके लिए शारीरिक सक्रियता पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

शोध बताते हैं कि जो लोग अक्सर बैठे रहने वाले काम करते रहते हैं उनमें अन्य लोगों की तुलना में मधुमेह का जोखिम अधिक होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योगासनों को मधुमेह के उपचार और रोकथाम के लिए सबसे आशाजनक और किफ़ायती विकल्प माना जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि योग और व्यायाम की आदत हाइपरग्लेसेमिया यानी कि रक्त शर्करा बढ़ने की स्थिति  को कम कर सकते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित कर इससे होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने में भी योगासनों की आदत काफी लाभकारी मानी जाती है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए कौन से अभ्यास फायदेमंद हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
धनुरासन योग करने के लाभ - फोटो : istock
धनुरासन योग का करिए अभ्यास

धनुरासन योग मुद्रा अग्न्याशय को मजबूत करने में मदद करती है, इसलिए इसे मधुमेह वाले रोगियों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके अतिरिक्त यह पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने, पाचन को बढ़ावा देने और शारीरिक निष्क्रियता को दुष्प्रभावों को कम करने के लिए भी कारगर अभ्यास है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें दिनचर्या में इस योगाभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
बालासन योग करने के क्या लाभ हैं? - फोटो : iStock
बालासन योग का अभ्यास

बालासन या चाइल्ड पोज योग आपके हैमस्ट्रिंग, रोटेटर मांसपेशियां और स्पाइनल एक्सटेंसर का अभ्यास करने में सहायक है। ऐसे में  यह तनाव, थकान और पीठ और गर्दन के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है। बालासन योग को विशेषज्ञ डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने के लिए सबसे कारगर योगासनों में से एक मानते हैं। यह योगाभ्यास इंसुलिन-उत्पादक बीटा कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

4 of 4
डायबिटीज में भुजंगासन के लाभ - फोटो : Istock
भुजंगासन योग

भुजंगासन योग, शरीर को आराम देने के साथ दिमाग को भी शांत करने वाला अभ्यास है। यह आपके मस्तिष्क के तनाव को कम करने के साथ शरीर के अंगों में रक्त संचार बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। डायबिटीज के शिकार लोग इस योग के अभ्यास की आदत बनाकर रक्त शर्करा को आसानी से कंट्रोल करके मधुमेह की समस्या में लाभ पा सकते हैं। इस योग को पीठ और कमर की समस्याओं में भी काफी कारगर माना जाता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें