फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: अल्जाइमर जैसे मनोरोगों से बचाव के लिए कीजिए इन आसनों का अभ्यास, मिलेंगे कई तरह के लाभ

Sat, 30 Apr 2022 11:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अल्जाइमर में भूलने की बीमारी - फोटो : istock
वैश्विक आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में तनाव-चिंता के साथ अल्जाइमर जैसे मनोरोगों के मामले में तेजी से उछाल देखा गया है। वैसे तो माना जाता रहा है कि अल्जाइमर जैसी समस्याएं आमतौर पर 70 साल की उम्र के बाद होती हैं, लेकिन बिगड़ती जीवनशैली के चलते पिछले कुछ वर्षों में 40 साल से कम उम्र के लोगों में भी तनाव का बढ़ता स्तर इस बीमारी का जोखिम बढ़ाने वाला पाया गया है। अल्जाइमर रोग के साथ-साथ  कई तरह की अन्य मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी एक बड़ा चैलेंज बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह से इन रोगों का जोखिम बढ़ता जा रहा है ऐसे में कम उम्र से ही लोगों को इससे बचाव के लेकर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

मानसिक रोगों के साथ शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए भी योगासनों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है। कई तरह के योगासनों का अभ्यास आपमें तनाव-चिंता को दूर करने के साथ अल्जाइमर जैसी दिक्कतों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से योगासनों के अभ्यास की आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है?
विज्ञापन

2 of 4
वज्रसान योग करने से फायदे - फोटो : iStock
वज्रसान योग के फायदे

वज्रासन योग न केवल मन को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है, साथ ही पाचन अम्लता और पेट में गैस बनने को कम करता है। घुटने के दर्द से बचाव के साथ, जांघ की मांसपेशियों को मजबूत करने और पीठ दर्द से राहत दिलाने में भी वज्रसान योग को फायदेमंद माना जाता है। बुढ़ापे में अल्जाइमर और कई तरह के अन्य मनोरोगों से बचे रहने के लिए वज्रसान योग के अभ्यास की आदत आपको लाभ दे सकती है। इसे यौन अंगों को मजबूत करने और मूत्र संबंधी समस्याओं के उपचार में भी मददगार माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
योग से दूर होती हैं कई समस्याएं - फोटो : istock
सिद्धासन योग

सिद्धासन योग का अभ्यास सिद्धि की मुद्रा पर ध्यान करने का तरीका है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए इसके कई तरह से लाभ देखने को मिलते हैं। कूल्हों और कमर/जांघ की भीतरी मांसपेशियों में लचीलेपन को बढ़ाने के साथ मनोविकारों से बचाने में भी इस योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। सिद्धासन योग, मेडिटेशन अभ्यास का ही एक प्रकार है। 
विज्ञापन

4 of 4
पश्चिमोत्नासन योग का कीजिए अभ्यास - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्नासन योग

पश्चिमोत्नासन योग को बेहद कारगर योगाभ्यासों में से एक माना जाता है। यह विशेष रूप से उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित लोगों को बहुत लाभ प्रदान करता है। शरीर को स्थिर करने के साथ मन को शांत करने में पश्चिमोत्नासन योग के नियमित अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। यह सिर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में सहायक अभ्यास है जिससे मन को आराम मिलता है और अनिद्रा, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं कम होती हैं।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें