Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon : बारिश के मौसम में तमाम तरह के बैक्टीरिया, वायरस और फंगस फैल जाते हैं। वहीं धूप न मिल पाने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी भी होने लगती है। इस वजह से बरसात के मौसम में तरह तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण समस्याएं अधिक बढ़ सकती हैं। मानसून में बारिश की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते, शारीरिक सक्रियता कम होने से भी इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। यह भी एक वजह है, कई तरह की बीमारियों के फैलने की।
अक्सर बरसात के मौसम में पाचन की शिकायत भी होती है और पेट पर असर पड़ता है। बारिश में पीलिया, टाइफाइड, डायरिया के सबसे अधिक मामले देखने को मिलते हैं। मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए घर पर ही नियमित तौर पर कुछ योगासन कर सकते हैं।