फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: पेट की तमाम समस्याओं में योग का अभ्यास है लाभकारी, इन आसनों को फायदेमंद मानते हैं विशेषज्ञ

Sun, 21 Aug 2022 12:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पेट की समस्याओं के लिए योगासन - फोटो : iStock
योग, शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि योगासन कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों को कम करने और स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करने में भी फायदेमंद हो सकते हैं। कई प्रकार के योगासन पेट के अंगों की बेहतर मालिश,पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और कब्ज-अपच जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को अक्सर पाचन स्वास्थ्य से संबंधित समस्या बनी रहती है उन्हें नियमित रूप से योग का अभ्यास करके लाभ मिल सकता है। 

स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। पाचन से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण तक में कई अंगों की भूमिका होती है जिन्हें योग के माध्यम से स्वस्थ रखा जा सकता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं कई प्रकार के आसन पेट के गंभीर रोगों को भी कम करने में आपके लिए सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि पेट की समस्याओं को ठीक रखने के लिए किन आसनों के अभ्यास की आदत फायदेमंद हो सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
पेट को ठीक रखने वाले योगासन - फोटो : istock
मार्जरी आसन से मिलता है लाभ

पेट की कई तरह की दिक्कतों, पेट के अंगों की मालिश और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मार्जरी आसन जिसे कैट काऊ पोज कहा जाता है, इससे काफी लाभ हो सकता है। यह योग मुद्रा आंतों को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित समस्याओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। मार्जरी आसन का अभ्यास करना आपको पेट फूला महसूस होने में लाभ दिला सकता है। इस योग को पेट के साथ पीठ और रीढ़ की कई समस्याओं में भी कारगर पाया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
सेतुबंधासन योग करने के लाभ - फोटो : iStock
ब्रिज पोज काफी मददगार

ब्रिज पोज जिसे सेतुबंधासन योग के रूप में जाना जाता है यह पीठ और कमर की समस्याओं के साथ पेट को ठीक रखने और पाचन को बेहतर बनाने में भी आपके लिए मददगार हो सकता है। पीठ के बल लेटकर और अपने घुटनों को मोड़कर पेट को ऊपर की ओर ले जाने में कई अंगों की मालिश होती है जिससे पाचन की गंभीर दिक्कतों को कम किया जा सकता है। सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत कमर और पीठ में दर्द की समस्याओं से परेशान लोगों को भी आराम दिला सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
पेट की समस्याओं के लिए पवनमुक्तासन योग - फोटो : pixabay
पवनमुक्तासन योग

पवनमुक्तासन योग, जिस तरह नाम से ही स्पष्ट है यह योगासन पेट से अतिरिक्त गैस की समस्या को कम करने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस योग के नियमित अभ्यास की आदत पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक है। जिन लोगों को अक्सर पाचन या कब्ज की समस्या रहती है उन्हें नियमित रूप से इस योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। पीठ को मजबूत करने और जोड़ों में रक्त संचार को बढ़ाने में भी इसके लाभ देखे गए हैं।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें