फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: यूरिक एसिड बढ़ने से गाउट का हो सकता है जोखिम, क्या योगासनों से पा सकते हैं इसमें आराम?

Fri, 30 Dec 2022 01:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या - फोटो : getty images
यूरिक एसिड की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई रिपोर्ट की जा रही है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर का बढ़ना गाउट जैसी दर्दनाक समस्याओं का प्रमुख कारण मानी जाती है। यूरिक एसिड, एक प्रकार का रसायन है जो शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ के ब्रेक डाउन की स्थिति में बनता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार पर ध्यान न रखने के कारण लोगों में इस तरह की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है। बढ़े हुए यूरिक एसिड की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यूरिक एसिड को कम करने के लिए दवाओं के साथ सही आहार और कुछ व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। योग के नियमित अभ्यास से न सिर्फ यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं साथ ही योग, इसके कारण होने वाली जटिलताओं जैसे दर्द और गाउट के जोखिमों से बचाने में भी लाभकारी है।

विशेषज्ञों ने पाया कि रोजाना योग करने वाले लोगों में स्वाभाविक रूप से यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या का जोखिम कम होता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन योगासनों की आदत बनाना लाभकारी हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
प्राणायाम का अभ्यास सभी के लिए लाभकारी - फोटो : iStock
प्राणायाम से पा सकते हैं लाभ

योग विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को दिनचर्या में प्राणायाम के अभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए, इससे सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं में भी लाभ पाया जा सकता है। यूरिक एसिड और इसके कारण होने वाली गाउट की दिक्कत को कम करने में भी इससे लाभ मिलता है। प्राणायाम से  शरीर में रसायनों का संतुलन बेहतर बना रहता है जिससे यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
गोमुखासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock
गोमुखासन का अभ्यास

गोमुखासन को विशेषज्ञ अत्यंत लाभकारी अभ्यासों में से एक मानते हैं। पीठ एवं बांहों की मांसपेशियां को मजबूत बनाने के साथ-साथ बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए गोमुखासन योग का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इसे गाउट की समस्या में आराम दिलाने और जोड़ों के लिए भी कारगर अभ्यास के तौर पर जाना जाता है।  गोमुखासन के नियमित अभ्यास से  थकान, तनाव और चिंता भी कम होती है। 
विज्ञापन

4 of 4
उष्ट्रासन योग से जोड़ों को मिलता है आराम - फोटो : Istock
उष्ट्रासन योग का करिए अभ्यास

यूरिक एसिड के बढ़ जाने के कारण एड़ी, कमर, गर्दन, घुटने आदि में तेज दर्द होता है। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उष्ट्रासन योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। पेट के निचले हिस्से से अतिरिक्त चर्बी कम करने के साथ कमर और कंधों को मजबूत बनाने में भी इस योग को काफी कारगर माना जाता है। उष्ट्रासन से गर्दन और पीठ के दर्द को कम करने में भी लाभ पाया जा सकता है।



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें